13सीटीके44...खरावड़ मंदिर स्थित बालाजी धाम में चल रहें हनुमान चालीसा पाठ के समापन अवसर पर आयोज
रोहतक। खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को हनुमान चालीसा के 5100 पाठ किए गए। यहां बाबा काली दास महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर बाबा परमानंद महाराज ने पहुंचकर हनुमान चालीसा के पाठ का शुभारंभ किया। शुक्रवार को हवन व भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी जगबीर ने कहा कि मंदिर की ओर से 10 से 14 जून तक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 बाबा कालीदास, महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, महामंडलेश्वर बाबा परमानंद महाराज मौजूद रहे। संवाद