फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर एमडीयू, आज से कॉलेजों में शुरू नहीं होगी सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 20 Nov 2015 02:00 AM IST
mdu sem exam
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार 20 नवंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा आज से शुरू नहीं होगी। यूनिवर्सिटी अब इस शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा नहीं कराएगी बल्कि जल्द ही नई डेट जारी की जाएगी।

सवाल यह है कि इसके लिए न तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई अधिकारिक घोषणा की और न ही कॉलेजों को कोई सूचना दी गई। अब कॉलेजों के साथ-साथ हजारों छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


एमडीयू से संबद्ध 539 कॉलेजों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 20 नवंबर का शेड्यूल जारी किया गया था। कॉलेज प्रबंधन और छात्र इसी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे।

लेकिन ऐन वक्त पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार से शुरू होने वाली परीक्षा से इनकार कर दिया। परीक्षा कब करानी है और कब नहीं यह तो ठीक है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यूनिवर्सिटी को इस तिथि पर परीक्षा नहीं करानी थी तो कॉलेजों को इसकी डेट बदलने की सूचना क्यों नहीं दी गई।

अधिकतर कॉलेजों के साथ-साथ हजारों छात्र आज भी असमंजस में हैं कि उनकी परीक्षा शुक्रवार से होगी भी या नहीं। ऐसे में यूनिवर्सिटी की लापरवाह कार्यशैली के चलते कॉलेज और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यूं बोले अधिकारी
परीक्षा का शेड्यूल 20 नवंबर था, लेकिन परीक्षा आज नहीं होगी। इसके लिए जल्दी ही डेट तय की जाएगी, जिसकी सूचना कॉलेजों को दे दी जाएगी।
- डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षा नियंत्रक एमडीयू।
-------------
यूं बोले प्राचार्य
परीक्षा होगी या नहीं होगी, हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। सभी छात्र-छात्राएं शेड्यूल के अनुसार ही अपनी तैयारी कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
- डॉ. वेदप्रकाश श्योरण, प्राचार्य नेकीराम शर्मा कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें