फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में नए रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने संभाला कार्यभार

Wed, 18 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान नवनियुक्त रजिस्ट्रार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यूनिवर्सिटी हितों को लेकर रहेगी। यूनिवर्सिटी में छात्रों और स्टाफ के बीच आपसी सामंजस्य को दुरुस्त किया जाएगा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को ओर अधिक अच्छा किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में छवि को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


झज्जर जिले के बहुझोलरी राजकीय महाविद्यालय में बतौर राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने एमडीयू में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के आदेश 16 नवंबर को जारी किए गए थे। मंगलवार दोपहर के समय नवनियुक्त रजिस्ट्रार को निवर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने कार्यभार सौंपा। इस मौके पर डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसलि प्रो. सेवा सिंह दहिया, कुलपति के सचिव वेदपाल नांदल, उपकुलसचिव, शैक्षणिक चतर सिंह, उपकुलसचिव, सामान्य प्रशासन अजीत सिंह नांदल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन आदि मौजूद रहे।

कुछ ऐसा है जितेंद्र भारद्वाज का कार्यकाल
मूल रूप से जिला भिवानी के चरखी दादरी तहसील के गांव ढाणी फौगाट के रहने वाले डॉ. जितेंद्र भारद्वाज राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (एमए) तथा एमफिल हैं। उन्होंने 1997 में एसएलईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह हरियाणा सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग में 25 अगस्त 2004 से कार्यरत हैं। फिलहाल राजकीय महाविद्यालय बहुझोलरी में  सहायक प्रोफेसर कार्यरत थे। इससे पूर्व वह जेवीएमजीआरआर कालेज चरखी दादरी में राजनीति विज्ञान विषय में व्याख्याता रहे हैं। जितेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी रहे हैं।
विज्ञापन


बधाई देने पहुंचे भाजपाई कार्यकर्ता
डॉ. भारद्वाज आरएसएस से भी जुड़े हैं। मंगलवार को दिन भर यूनिवर्सिटी में भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता तक बधाई देने आते रहें। शाम के समय रजिस्ट्रार आरएसएस कार्यालय में भी पहुंचे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें