फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ शनिवार को एमडीयू में तीन दिवसीय 36वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट-16 का शानदार आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया तो वहीं हरियाणवी संस्कृति को जीवंत करने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति का जोश भी भरा।
विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन टैगोर सभागार में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर और वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने दीप जलाकर किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के लिखित गीत हरियाणा हरि की धरा हैै... की शानदार प्रस्तुति से हुआ। शोधार्थी अनिल कुमार बागड़ी ने निर्देशित इस कोरियोग्राफी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पर मंत्री ने कोरियोग्राफी में शामिल हर सदस्य को 11 सौ रुपये और कोरियोग्राफर को 11 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने हरियाणवी गीत सुन ले मेरा ठिकाना रे, इस भारत में हरियाणा रे... गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिक्षक, अभिभावक और सैनिकों को समर्पित गीत की पहली बार विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति के साथ संस्कार युक्त शिक्षा लेने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा हरियाणा स्किट और माइम इवेंट्स आदि भी प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व वीसी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ. जगबीर राठी और प्राध्यापिका दिव्या मल्हान ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. अमर सिंह वर्मा, प्रॉक्टर प्रो. एससी मलिक, रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, हिंदू शिक्षण संस्थान प्रधान राजेश सहगल, कलाकार महावीर गुड्डू और निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी मौजूद रहे।

हर स्टेज पर हुई अलग प्रस्तुति

फेस्टिवल के लिए अलग-अलग स्थानों पर सात स्टेज बनाई गई थी। टैगोर सभागार में शिक्षक, अभिभावक एवं सैनिकों को समर्पित गीत, हरियाणा स्किट तथा माइम इवेंट्स हुए। राधाकृष्णन सभागार में संस्कृत संभाषण, संस्कृत श्लोकोचारण, संस्कृत एकांकी और संगीत विभाग में शास्त्रीय गायन एवं वादन इवेंट्स कराए गए। इसके अलावा अंबेडकर हाल में पाश्चात्य एकल गीत एवं समूह गीत इवेंट, डीडीई कांफ्रेंस हाल में हिंदी, पंजाबी, उर्दू तथा अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता और टैगोर टैरेस कला गगन में पेंटिंग, क्ले मोल्डिंग तथा काटूर्निंग प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


नहीं आए राज्यपाल, ढाई घंटे देर से पहुंचे दोनों मंत्री

फेस्टिवल में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को शिरकत करनी थी। लेकिन अचानक उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गए। इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर को करना था। दोनों मंत्री करीब 11 बजे फैकल्टी हाउस में पहुंच गए थे। लेकिन अचानक उन्हें झज्जर जिले के छारा गांव में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जाना पड़ा। इसके बाद वह करीब 1:30 यूनिवर्सिटी में पहुंचे, तब जाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हो सका। इस दौरान मंच संचालकों ने कभी चुटकले तो कभी गाने सुनाकर दर्शकों को थामे रखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें