फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू उत्तर पुस्तिका में मालखाना मोहरर्र सस्पेंड

Mon, 30 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में फरवरी 2013 के चर्चित घोटाले की उत्तर पुस्तिका सड़क पर मिलने के मामले में मालखाना मोहरर्र को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


देर शाम एसपी शशांक आनंद ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अर्बन एस्टेट थाने के मालखाना मोहरर्र ईएएसआई पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी कर दिए।
दरअसल, कई दिन पूर्व कोर्ट से वापस लाते समय एमडीयू की कुछ उत्तर पुस्तिकाएं सड़क पर गिर गई थी। पुलिस की जांच के बाद यह सामने आया था कि मालखाना मोहरर्र सुरेंद्र सिंह की लापरवाही से सड़क पर उत्तर पुस्तिकाएं गिर गई थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 29 नवंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ  विभागीय जांच डीएसपी अमित भाटिया को सौंपी गई है।

थाना पहुंचने के बाद भी नहीं ली सुध
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पेशी वाले दिन एमएम की कोर्ट में हाजिरी भी लगी है। उत्तरपुस्तिका गिरने के बाद जब सुरेन्द्र थाने पहुंचे तो उन्होंने यहां भी कॉपियों की सुध नहीं ली। यह उत्तरपुस्तिका रेहड़ी वाले मिलने फिर उसी दिन एक महिला शिक्षक मिलने के बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन


ये था मामला
24 नवंबर को एमडीयू के बीटेक तृतीय वर्ष की 61 उत्तर पुस्तिकाएं सोनीपत स्टैंड के पास सड़क पर मिली थी। यह वही उत्तर पुस्तिकाएं थी, जो फ रवरी 2013 में एमडीयू के पुराने प्रशासनिक भवन की छत पर पड़ी मिली थी। मामले की सुनवाई कोर्ट में चलने की वजह से सभी उत्तर पुस्तिकाएं थाने में जमा थी। दरअसल 21 नवंबर को उत्तर पुस्तिका मामले में कोर्ट में सुनवाई थी और मालखाना मोहरर्र उत्तर पुस्तिका लेकर कोर्ट में गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें