फोटो-04सीटीके10 गोल्डन जुबली एल्युमिनाई मीट में डांस करते हुए पीजीआई के एल्युमिनाई। स्रोत पीजीआ
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक में 1975 बैच के एमबीबीएस छात्रों के लिए गोल्डन जुबली एलुमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें कनाडा, अमेरिका, यूके (यूनाइटेड किंगडम), कुवैत से 60 एलुमिनाई हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान सभी एलुमिनाई ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपने और एमबीबीएस के दौरान के पलों को याद किया।
एलुमिनाई मीट की जानकारी देते हुए पीजीआईएमएस के सेवानिवृत्त डीन छात्र कल्याण एवं पूर्व ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास कक्कड़ ने बताया कि काफी समय उनके बैच 1975 की गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन आयोजित करने को लेकर विचार चल रहा था। पूरे बैच का किसी के पास संपर्क नहीं था। ऐसे में उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से एक-दूसरे दोस्त को ढूढ़ने का अभियान चलाया। इसके बाद सभी को गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन मनाने के बारे में बताया बताया गया। जिस पर गत दिवस कनाडा, अमेरिका, यूके (यूनाइटेड किंगडम), कुवैत से 1975 बैच के करीब 60 विद्यार्थी अपनी दो दिवसीय गोल्डन जुबली मनाने के लिए भारत आए। डाॅ. विकास कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में आने पर सभी का स्वागत किया।
डाॅ. आदित्य भार्गव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि 50 साल बाद भी उनके साथियों में पूरा जोश है। इस दौरान उन्होंने मेरे यार मैनू याद आंदे ने गाना गाया, इसे सुनकर सभी एलुमिनाई की आंखें नम हो गईं। इस दौरान महिला एलुमिनाई ने ग्रुप डांस किया। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डाॅ. वरुण अरोडा ने मंच का संचालन किया। डाॅ. वरुण ने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही एलुमिनाई एसोसिएशन बनाने जा रहा है। उसके बाद सभी एलुमिनाई उसमें अपना योगदान दे सकेंगे।
फोटो-04सीटीके10 गोल्डन जुबली एल्युमिनाई मीट में डांस करते हुए पीजीआई के एल्युमिनाई। स्रोत पीजीआ