04 सीटीके 03 नेकीराम महाविद्यालय में योग की शिक्षा लेती छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
रोहतक। पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला सप्ताह के दूसरे दिन छात्राओं को योग, आसन व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. लोकेश बल्हारा ने किया। उन्होंने बताया कि योगा, आसन व प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है। योगा की कार्यशाला में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के डाॅ. मस्तराम प्रशिक्षक रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. रेणु राणा ने किया। डाॅ. मस्तराम व प्रो. रेणु ने बताया कि योग से शरीर लचीला, मजबूत और संतुलित बनता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर व पाचन को सुधारता है। इस अवसर पर डॉ. रिंकी, डॉ. आशा, अरुणा, डॉ. परवीन, गीता, रवीना व रामपाल मौजूद रहे।