फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेयर ने की सीसीटीवी की जांच, टेंडर न करने के मामले में कार्रवाई के निर्देश

Sun, 30 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जाकर शहर में लगे सीसीटीवी की जांच की। उन्होंने निगम आयुक्त हर्षित कुमार को कॉल करके जुलाई 2024 से सीसीटीवी के रखरखाव का टेंडर न करने के मामले में जांच करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवालय में चल रहे कमांड सेंटर में सीसीटीवी के संचालन रिपोर्ट की जानकारी ली और पाया कि एक वर्ष से 15 से ज्यादा सीसीटीवी का संचालन नहीं हो रहा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह हर माह निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत करवाते हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द टेंडर लगवाकर सभी सीसीटीवी चालू करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें