रोहतक। बुधवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। गर्म हवा धूल व पत्ते उड़ाती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और जल्द ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छुएगा।
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से संक्रामक और वायरल से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल और एलर्जी से प्रभावित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
आने वाले दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
-25 अप्रैल 39.0 23.0
-26 40.0 24.0
-27 अप्रैल 38.0 23.0
-28 अप्रैल 39.0 24.0
-29 अप्रैल 40.0 21.0
-30 अप्रैल 40.0 23.0