रोहतक। 12वीं के बाद बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) में दाखिला लेकर विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकते हैं। जिले के 15 कॉलेजों में यह महत्वपूर्ण कोर्स उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां दाखिला लेकर सपनों को साकार कर सकते हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीकॉम की सबसे अधिक 440 सीट उपलब्ध हैं। नेकीराम कॉलेज में भी इस कोर्स के लिए 320 सीट हैं। हिंदू कॉलेज में 240 सीट उपलब्ध हैं। यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर भी बीकॉम की पढ़ाई के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं।
बीकॉम करने पर नौकरी के अवसर
बैचलर ऑफ कॉमर्स करने के बाद कई तरह के कॅरिअर विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर आदि। इसके अलावा वित्त, लेखा, विपणन, मानव संसाधन, कराधान, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
कॉलेज का नाम कॉमर्स की सीट दाखिला फीस
जाट कॉलेज 160 14710 रुपये
गौड़ कॉलेज 160 10500 रुपये
गवर्नमेंट कॉलेज जसिया 80 5432 रुपये
गवर्नमेंट कॉलेज महम 160 4872 रुपये
गवर्नमेंट कॉलेज सांपला 80 5424 रुपये
गवर्नमेंट महिला कॉलेज लाखन माजरा 80 4512 रुपये
राजकीय महिला महाविद्यालय 440 4652 रुपये
गवर्नमेंट महिला कॉलेज 80 4812 रुपये
किशोरी कॉलेज 140 8940 रुपये
नेकीराम कॉलेज 320 5192 रुपये
सैनी कॉलेज 80 16000 रुपये
हिंदू कॉलेज 240 13100 रुपये
एसजेके कॉलेज कलानौर 80 10120 रुपये
वैश्य कॉलेज 160 11300 रुपये
वैश्य महिला कॉलेज 160 11100 रुपये