फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने 46 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
19 रोहतक के विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप के मैन ऑफ द मैच उत्तम
विज्ञापन
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मैच में रविवार को मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब को 46 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की ओर से उत्तम राठी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 82 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आशीष दुहान ने 22 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल सिंह ने 2 विकेट झटके। पीयूष नैन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राहुल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 60 रन बनाए जबकि सागर महला ने 34 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और टीम को हार गई।
मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में प्रीत पाल सिंह ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। आशीष दुहान ने एक विकेट लिया।उत्तम राठी को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं प्रीत पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें