फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स गोयल क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

विज्ञापन
28...बंता को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते अंपायर विकास। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले हुए। मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने गोयल क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। बंता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दिपांशु भारद्वाज को मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं गेंदबाजी में शानदार गेंदबाजी करने वाले हेमंत हुड्डा को मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
टॉस जीतकर मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल क्रिकेट क्लब की टीम ने 18 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। दीपांशु भारद्वाज ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए जिसमें 8 चौके शामिल थे।
विज्ञापन

चिराग ने 17 गेंदों पर 22 रन और देव ने 15 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अंत में युगल भारद्वाज ने 12 रन बनाए। मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में हेमंत हुड्डा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। अमन नांदल और दीपक को भी 1-1 विकेट मिला।
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज भोनी ने 23 गेंदों पर 32 रन बनाए जबकि उत्तम राठी ने नाबाद 34 रन की तेज पारी खेली।
बंता ने 11 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाकर टीम को 15.5 ओवरों में जीत दिला दी। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सुशांत सुमन और अभिनव गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए लेकिन टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें