फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटरी नहीं आ रहा हाथ, साइबर सेल की मदद लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैमाण के रोहित हत्याकांड के बाद टेलर हत्याकांड में पुलिस को 10 हजारी विकास उर्फ मटरी की तलाश है। उसे पकड़ने की के लिए पुलिस की छह टीमें छापा मार रही हैं। इसमें साइबर क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

महम चौबीसी के गांव सैमाण में पहले इस तरह का माहौल नहीं रहा। 7 साल पहले हुई घटना के बाद गांव का माहौल ही बदल गया। क्योंकि गांव के कई युवकों को इस केस में सजा हुई थी। करीब छह माह पहले गांव के युवक रोहित के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में रोहित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामले में विकास उर्फ मटरी को आरोपी बनाया गया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। अब गांव के टेलर अशोक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या के चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर मटरी के नाम से पोस्ट डालकर हत्या करने की बात कबूल ली। मृतक अशोक की पत्नी ने महम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस गंभीरता से विकास व अमित की तलाश में है। इसके लिए छह टीम गठित की गई हैं, जिसमें साइबर सेल की टीम भी शामिल है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।
उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें