बाबा मस्तनाथ नगर के लोगों ने बुधवार को सीवर व अन्य समस्याओं को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
एडीसी को दी शिकायत में कहा गया है कि मस्तनाथ नगर में सीवरेज व पेयजल की समस्या गहराई हुई है। इसके अलावा कच्ची गली होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सोमबीर उर्फ शोमी सरपंच, विनोद शर्मा, संजय दहिया, राजवीर व आनंद उपस्थित रहे।