फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जरूरतमंद छात्रों के लिए मासूम शर्मा ने दिए 5 लाख

विज्ञापन
28-सुपवा में कुलपति डॉ. अमित आर्य को 5 लाख रुपये का चेक सौंपते सिंगर मासूम शर्मा। स्रोत- सुपवा
विज्ञापन
रोहतक। गायक मासूम शर्मा ने मंगलवार को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये का चेक विवि प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य को चेक सौंपते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। ऐसे में यह सहयोग उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि मासूम शर्मा सुपवा के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने यहां से एक्टिंग में ग्रेजुएशन और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की आत्मा होते हैं। मासूम शर्मा ने यूनिवर्सिटी के प्रति जो अपनापन दिखाया है वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य पूर्व छात्र भी इसी तरह संस्थान और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें