फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलम छोड़ गैर शिक्षक कर्मचारियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
10-एमडीयू में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे गैर ​शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत- संघ
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल करते हुए काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गैर शिक्षक संघ के आह्वान पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गेट पर आम सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सभा में कर्मचारियों ने पदोन्नति से संबंधित डीपीसी बैठकों में लगातार हो रही देरी, डिमांड चार्टर पर वार्ता न होने, गैर शिक्षकों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, 3200-3600 ग्रेड लागू करने और एडवाइजर और कंसल्टेंट दोबारा नियुक्त किए जाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

आम सभा के बाद संघ के प्रधान सुरेश कौशिक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि कुलपति की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया जिसके बाद शुक्रवार को फिर आम सभा बुलाकर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कौशिक, उपप्रधान प्रेम सिंह, महासचिव डाॅ. विजय पाल, सह सचिव राजकुमार रंगा, डॉ. राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
विश्वविद्यालय के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्टेकहोल्डर्स की जायज व न्यायोचित मांगों को उनके कॅरिअर पदोन्नति के नियामनुसार अवसर प्रदान करने में विश्वविद्यालय प्रशासन तत्पर है। इस कड़ी में गैर शिक्षक कर्मियों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कल मई को निर्धारित है।
विज्ञापन

डॉ. मिलाप पूनियां, कुलपति एमडीयू

10-एमडीयू में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत- संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें