फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी, लड़के के माता-पिता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर बाबा बालकपुरी डेरा में मास्क पहन कर शादी के बंधन में बंधता जोड़ा। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड - 19 के संक्रमण काल में रविवार को अक्षय तृतीया पर बाबा बालकपुरी डेरा में एक जोड़ा विवाह बंधन में बंधा। वायरस से बचने के लिए वर-वधू ने मास्क लगाकर सात फेरे लिए। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़की पक्ष की ओर से 10 लोग और वर पक्ष से उसके चाचा-चाची ही समारोह में शामिल हुए। इस दौरान लड़के के माता-पिता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाइव शादी दिखी और अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

डेरा के महंत कर्णपुरी ने बताया कि दिल्ली निवासी मयूर मखीजा व कच्चा बेरी रोड निवासी रितिका रविवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें