फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में अब हर शुक्रवार को होगा विवाह पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में अब शादी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ओपन कर दी गई है। कोरोना काल में अब डीसी से अनुमति अनिवार्य नहीं, बल्कि निगम हर विवाहित जोड़े की शर्तें पूरी करने पर सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को पंजीकरण करेगा। एसडीएम राकेश कुमार ने इसकी पावर सीपीओ जगदीश चंद्र को दी हैं, जिनके पास पहले ही जोनल टैक्स ऑफिसर व नागरिक सुविधा केंद्र प्रभारी का भी कार्यभार है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर रखा है। न केवल पेंशन, बीमा व इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, बल्कि विदेश जाने के लिए वीजा के लिए भी दपंती के लिए शादी प्रमाण पत्र होना चाहिए। शहरी क्षेत्र में इसकी पावर निगम प्रशासन के पास है। कोरोना काल से पहले निगम आयुक्त ने एसडीएम राकेश कुमार को पावर दे रखी थी, जिनके पास रोहतक निगम में ज्वाइंट कमिश्नर का भी अतिरिक्त कार्यभार है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम ने पहले तो विवाह पंजीकरण पर रोक लगा दी। क्योंकि पंजीकरण के लिए विवाहित जोड़ा ऑनलाइन आवेदन तो कर सकता है, लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर दूल्हे, दूल्हन व दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य का पेश होना संभव नहीं था। अप्रैल के बाद व्यवस्था की गई कि अगर सेना में कार्यरत किसी युवक व युवती या विदेश जाने के लिए किसी व्यक्ति के शादी का पंजीकरण करना अनिवार्य है तो उसका पंजीकरण निगम डीसी की अनुमति के बाद कर सकता है। अभी तक यहीं व्यवस्था चल रही थी।
हर सप्ताह आ रहे 15 आवेदन
नगर निगम ने हर किसी के लिए पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदक अपनी फाइल नागरिक सुविधा केंद्र के काउंटर नंबर 3 पर जमा करवा सकता है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हर सप्ताह कम से कम 15 आवदेन आ रहे हैं। फाइल जमा होने पर शुक्रवार को सभी को जोनल टैक्स ऑफिसर के सामने पेश होना होगा। वहां पर अधिकारी अपने सामने दूल्हे व दूल्हन के हस्ताक्षर करवाएंगे। इसके बाद गवाहों के हस्ताक्षर होंगे। तब जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

लोगों की असुविधा को देखते हुए हर सप्ताह शुक्रवार को पंजीकरण होगा। आवेदक ऑनलाइन अपनी फाइल निगम के पास जमा करवा सकते हैं या नागरिक सुविधा केंद्र में काउंटर नंबर तीन पर जमा करवा सकते हैं। शुक्रवार को सभी के फोटो होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, जेडटीओ एवं सीपीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें