फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आजादी के जश्न को तैयार बाजार, तिरंगा के रंग से रंगी चीजों की बिक्री बढ़ी

विज्ञापन
-फोटो 86 : बाजार में दुकान पर सजे तिरंगे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। मेन बाजार, रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी रोड पर तिरंगे के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग की टी-शर्ट, कैप, पट्टिका, फ्रेंडशिप बैंड आदि की मांग बढ़ गई है। प्लास्टिक के झंडों की बजाय लोग कागज और कपड़े से बने झंडे खरीद रहे हैं। दुकानों पर तिरंगे 5 से 400 रुपये, टी-शर्ट 150 से 300 और चुनरी 150 से 200 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


मेन बाजार के दुकानदार सुरेश कुमार, राहुल, मुरलीधर व रवि ने बताया कि लोग प्लास्टिक की बजाय कागज और कपड़े के झंडे खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए बैज, टी-शर्ट, टोपी तथा युवतियों के लिए बैंड, चुनरी उपलब्ध हैं। हर घर तिरंगा अभियान से मांग बढ़ी है। बच्चों वाली फौजी ड्रेस महंगी होने से अभिभावकों की जेब पर असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने तिरंगे के प्रति लोगों के उत्साह पर खुशी जताई। बड़े तिरंगे 100 से 200 रुपये में मिल रहे हैं। तिरंगा पगड़ी, टोपी, बैज और फौजी ड्रेस भी उपलब्ध हैं।

नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षों से तिरंगे के प्रति उत्साह है। 15 अगस्त और 26 जनवरी के आसपास बिक्री बढ़ जाती है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग तिरंगे खरीदने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें