बादली। गुभाना गांव स्थित लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति की ओर से महान क्रांतिकारी और अमर शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान को याद किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि खुदीराम बोस युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लिया और मुजफ्फरपुर बम कांड में गिरफ्तारी के बाद उन्हें फांसी की सजा दी गई। महज 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद