फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छठ पर्व को लेकर बाजार गुलजार, जमकर की खरीदारी

Mon, 27 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । छठ महापर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं । महापर्व पर पूजा सामग्री की बिक्री को लेकर नई सब्जी मंडी परिसर में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर दिनभर छठ व्रतियों ने खरीदारी की। सूप व धूप-दीप से लेकर फल, फूल व अन्य सामग्री की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

छठ महापर्व पर पूजा सामग्री को लेकर रोहतक में दस साल में लगभग दोगुना कारोबार पहुंच चुका है। कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अब यहां पूर्वांचल के 50 हजार से अधिक लोग रहने लगे हैं। दस साल पहले तक करीब पांच हजार लोग छठ पर्व मनाते थे। अब यह आंकड़ा 10 हजार से अधिक हो गया है।
36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
श्रद्धा, संयम और संकल्प के महापर्व छठ पूजा के लिए रविवार शाम को खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। छठ व्रती सुनीता देवी व आशा देवी ने बताया कि सोमवार शाम को सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार सुबह के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का विधिवत समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें