फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा हत्याकांड : शहर के एक होटल में ठहरकर शूटरों ने रची थी हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला/रोहतक। सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली की संचालिका एवं रोहतक निवासी मनीषा मित्तल की हत्या से पहले दोनों आरोपी शूटर शनान में ही एक होटल में ठहरे थे। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने फर्जी नाम से होटल के रजिस्टर पर एंट्री भी करवाई थी। इसके बाद दोनों शूटरों ने वारदात स्थल की रेकी भी की थी।
मामले की प्रारंभिक जांच और आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस ने उपरोक्त होटल से रिकॉर्ड में ले लिया है। जांच में पता चला है कि गाड़ी के साथ ही दो मोबाइल भी गोविंद ने ही शूटर दीपक और आशीष को उपलब्ध करवाए थे जिससे वह सीसीटीवी के एक्सेस की मदद से मनीषा की गतिविधियों पर नजर रख सके।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को मनीषा के भाई हिमांक के साथी गोविंद को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस मनीषा के भाई हिमांक मित्तल को भी शिमला लेकर आ गई है।
हरियाणा की स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे पूछताछ के लिए शिमला लाया गया है। हिमांक से पूछताछ करके पुलिस इस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में गोविंद और हिमांक इस पूरे हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में पता चला है कि हिमांक ने हत्या की वारदात से कुछ समय पहले ही साढ़े आठ लाख रुपये की रकम गोविंद के खाते में ट्रांसफर की थी जबकि गोविंद ने 50,000 रुपये शूटरों को दिए थे।

जांच में संपत्ति विवाद ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। शिमला पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को बारीकी से खंगाल रही है। 13 जून को दोनों आरोपी शूटरों दीपक और आशीष ने शाम करीब 6:00 बजे मनीषा को उस समय स्कूल गेट पर गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था जब वह बेटी के लिए मैगी लेकर लौट रही थी। मनीषा पर कई फायर किए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था जिससे इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी न सुलझे।
विज्ञापन


गाड़ी में लगाई थी फर्जी नंबर प्लेट

हरियाणा नगर की गाड़ी में हिमाचल के 10 सीरीज की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। दोनों शूटरों ने मास्क पहने थे जिससे उनकी पहचान न हो पाए। पुलिस ने तकनीकी पहलुओं, पूछताछ के दम पर 39 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया था और इसके बाद वारदात से पहले थाइलैंड भागने वाले गोविंद को भी गिरफ्तार किया। मामले की तह तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मनीषा मित्तल के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ करके मामले से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें