फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनीष ग्रोवर पंजाब में तीन विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें खन्ना जिले का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वे खन्ना, पायल और समराला विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मनीष ग्रोवर रविवार को पंजाब पहुंचे। उन्होंने खन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश भारद्वाज और अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें