एमडीयू में यूआईईटी के इलेक्ट्रिकल विभाग में उद्यमी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित आइडिया पिचिंग प्रतियो
- फोटो : संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूआईईटी के इलेक्ट्रिकल विभाग में उद्यमी प्रकोष्ठ की ओर से एक दिवसीय आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान मनीष बिसला को, द्वितीय स्थान खुशी नेहरा व तृतीय स्थान डिंपल ने प्राप्त किया।
आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता डॉ. प्रभाकर कौशिक, डॉ. गुरदियाल और डॉ. मीना की देखरेख में आयोजित की गई। डॉ. गुरदयाल सिंह कार्यक्रम के समन्वयक रहे। नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि और प्रो. युद्धवीर मुख्य अतिथि रहे। ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, डॉ. योगेश और डॉ. कमलदीप ने छात्रों के स्टार्टअप इनोवेटिव आइडिया को मान्य करने के लिए निर्णायक की भूमिका निभाई।
यूआईईटी के छात्रों अजरील और नीतिज्ञा ने सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया। निर्णायक मंडल ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और यूआईईटी निदेशक प्रो. अश्विनी कुमार ढींगरा ने प्रतिभागियों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद