फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करवाचौथ पर कलाई पर पहनने वाला मंगलसूत्र महिलाओं की पसंद बना

विज्ञापन
18. रेलवे रोड पर ​स्थित ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सोलह शृंगार करने की तैयारी में जुटी महिलाओं के लिए इस बार हाथ में पहनने वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट खास आकर्षण बना हुआ है। बाजार में पारंपरिक मंगलसूत्र के बजाय ब्रेसलेट स्टाइल वाले मंगलसूत्र की मांग अधिक देखने को मिल रही है। महिलाएं ऐसे डिजाइन पसंद कर रही हैं, जिन्हें करवाचौथ पर पहनने के साथ रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सके। हाथ में पहनने वाला यह मंगलसूत्र ब्रेसलेट पारंपरिक भावनाओं के साथ मॉडर्न लुक भी देता है, इसलिए महिलाओं में इसका क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हाथ में पहनने वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट का क्रेज

करवाचौथ पर पति अपनी पत्नियों के लिए उपहार के रूप में सोने-चांदी के गहने खरीद रहे हैं। वहीं, कई महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार हाथ में पहनने वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट के डिजाइन देख रही हैं। यह ब्रेसलेट वैवाहिक परंपरा और भावनात्मक जुड़ाव से जुड़ा होने के साथ-साथ वेस्टर्न और एथनिक, दोनों तरह के परिधानों के साथ पहना जा सकता है। यही वजह है कि त्योहार की खरीदारी में इस डिजाइन को प्राथमिकता दी जा रही है। हल्का और स्टाइलिश होने के कारण इसे रोजाना पहनना भी आसान है। अगर रेंज की बात करें तो 25 हजार से 50 हजार तक उपलब्ध हैं।

एक लाख की खरीदारी पर मिल रहा उपहार
रेलवे रोड स्थित प्रेम संस ज्वेलर्स के विपुल ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर ग्राहकों को विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। एक लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर सोने का सिक्का और एक लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी खरीदने पर चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जा रहा है। करवाचौथ के लिए पति अपनी पत्नियों को उपहार देने के उद्देश्य से हाथ में पहनने वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट, पायल, अंगूठी, इयररिंग्स, नेकलेस और अन्य गहने पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन



हाथ में पहनने वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट पारंपरिक मंगलसूत्र से अलग और आधुनिक विकल्प है, जिसे पहनकर खास दिन की याद भी बनी रहती है और इसे रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। - साक्षी, ग्राहक।

मैं टीचर हूं इस कारण हाथ में पहनने वाला ऐसा मंगलसूत्र ब्रेसलेट चाहती हूं, जिसे त्योहार के अलावा ऑफिस, पार्टी या अन्य अवसरों पर भी पहना जा सके। इसका स्टाइलिश डिजाइन और हल्का वजन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाता है। - सुनीता, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें