फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी, गोदाम फुल, सड़क पर खड़े रहे सरसों से भरे ट्रक

Wed, 10 Apr 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आवक तेजी से होने के कारण मंडी सरसों से अटी पड़ी है। गोदाम भी भरने लगे हैं। मंगलवार को मंडी से गोदाम भेजे गए सरसों से भरे ट्रक गोदाम में जगह न होने की वजह से घंटो सड़क पर खड़े रहे। बाद में कुछ ट्रकों को सांपला गोदाम भेजना पड़ा। गोदाम पहुंचने के बाद ही किसानों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐेसे में किसानों को भुगतान में भी देरी होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी झज्जर गोदाम में जगह न होने के कारण 15 से 20 ट्रकों को गुरुग्राम रोड पर खड़ा करना पड़ा। कुछ ट्रकों को सांपला गोदाम में भेजा गया है। गोदाम में लिफ्टिंग होने के बाद ही किसानों को भी भुगतान होगा। एसडीएम राकेश यादव ने मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजी से उठान का काम कराया जाए ताकि किसानों को परेशानी हो सके। साथ ही गेहूं की आवक से पहले सरसों का उठान हो सके। अनाज मंडी के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने कहा कि मंडी में उठान का काम धीमा चल रहा है। इसके लिए प्रबंध प्रशासन की तरफ से करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज से उनको डेढ़ प्रतिशत कमीशन मिलना शुरू होगा और सरकार ने उस पर जीएसटी लगाया हुआ है। लेकिन आढ़ती जीएसटी नहीं भरेंगे।
गेट पास न कटने पर किसानों का हंगामा
मंगलवार शाम 6 बजे के बाद गेट पास न काटने पर झज्जर मंडी में कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का कहना था कि वह घंटों से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन 6 बजे के बाद गेटपास काटने बंद कर दिए। हंगामे की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लाइट आने के बाद बचे हुए किसानों के गेट पास कटवाए गए। तब जाकर मामला पूरी तरह से शांत हो सका।
विज्ञापन

296320 क्विंटल सरसों की आवक हुई
मंगलवार तक जिले की मंडियों में 296320 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 155810 क्विंटल की खरीद हो सकी है। सोमवार शाम तक जिले की मंडियों में 37250 क्विंटल सरसों का उठान हुआ था। इसके अलावा गेहूं की 139270 क्विंटल आवक हो चुकी है।, लेकिन झज्जर मंडी में अब तक गेहूं की खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। सरसों से मंडी अटी हुई है। उसके उठान के बाद ही गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें