फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांखोल में 14 को मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती

Wed, 10 Apr 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार को गांव सांखोल में डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के कार्यालय में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रणसिंह तंवर ने की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन दिल्ली रोहतक रोड नजदीक बराही रोड सांखोल बहादुरगढ़ जिला झज्जर में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर ( आईएफएस ) होंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष निहाल सिंह तंवर करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि ओमप्रकाश तंवर पूर्व डीएमओ दिल्ली सरकार होंगे।बैठक में फाउंडेशन के महासचिव प्रदीप तंवर , राजपाल तंवर, रमेश तंवर, रणसिंह तंवर, देवेंद्र तंवर, शशि तंवर, करण सिंह चौहान, शमशेर नरवाल, कृष्ण तंवर, नरेश तंवर, दिनेश तंवर, विकासदीप तंवर, सुजल तंवर, वैभव तंवर, रणधीर राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें