फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती नहर में कूदे, युवती को बचाया

Wed, 06 Nov 2013 10:25 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करौंथा के पास दीपावली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे युवक का शव पुलिस को बाकरा हेड पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती भी कैनाल में कूदी थी, जिसे बाद में निकाल लिया गया था, परंतु तीन दिन से युवक के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

पुलिस के अनुसार गांव करौंथा निवासी अंकित संदिग्ध परिस्थितियों में जवाहरलाल कैनाल में डूब गया था। इसके कुछ समय बाद गांव की ही एक युवती भी कैनाल में कूदी थी, जिसे ग्रामीणों ने निकाल लिया था, परंतु अंकित की तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। घटना का पता चलते ही अंकित के परिजन मौके पर पहुंचे और अन्य ग्रामीणों के साथ तलाश में जुट गए। बुधवार दोपहर को बाकरा हेड से शिवाजी कालोनी पुलिस को सूचना मिली एक युवक का शव हेड में फंसा हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त अंकित के रूप में की। मामले की जांच कर रहे शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी नरेंद्र कोच ने बताया कि परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, युवती के परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें