फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सोशल मीडिया पर डाला पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो, पीड़िता ने लगाए ब्लैकमेल के आरोप; थाने में दी शिकायत

Sun, 01 Feb 2026 08:59 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

महिला ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। तभी से ससुराल के लोग उसके साथ न केवल झगड़ा कर रहे थे बल्कि पति नशे में उनके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। पीजीआईएमएस थाने में यह शिकायत पति के खिलाफ पत्नी ने देते हुए आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी 

महिला ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। तभी से ससुराल के लोग उसके साथ न केवल झगड़ा कर रहे थे बल्कि पति नशे में उनके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह अपने मायके रोहतक आ गई। अब पति अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकियां देता है।

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब वह ससुराल में थी तो उसके पति ने दबाव डालकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया ताकि उसे ब्लैकमेल कर सके। पति ने अपनी बात मनवाने के लिए पहले उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी मगर बात नहीं मानने पर उसने 28 जनवरी को फर्जी आईडी बनाकर उसे वायरल कर दिया। साथ ही अलग-अलग विदेशी नंबरों से उसे व उसके परिजनों को फोन करके धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें