फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहुंचीं 45 बसें, यात्री रहे बेहाल

Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07 रोहतक बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कुरुक्षेत्र के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रोडवेज की 45 बसें भेजे जाने से शनिवार को बस स्टैंड पर यात्री बेहाल रहे। यात्रियों को अलग-अलग बूथों से 30 से 40 मिनट तक बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।
रोहतक डिपो की 45 बसों को कुरुक्षेत्र में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए भेजा गया हैं। शनिवार अलसुबह ही गांव व चिह्नित स्थानों पर बसें पहुंच गईं। इसके बाद दैनिक यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर दोपहर करीब 12:30 बजे जींद व महम-हांसी मार्ग के यात्रियों को बसों के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ी। बस के दरवाजों में भी लटककर सफर करना पड़ा। दादरी मार्ग पर यात्रियों ने निजी बसों को छोड़ रोडवेज बसों को पसंद किया। यात्री समुद्र सिंह ने कहा कि निजी बस संचालक वरिष्ठ नागरिक पास नहीं मान रहे तो रोडवेज बस के इंतजार में 20 मिनट से खड़ा हूं।
विज्ञापन

-
मुख्यालय के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में बसें भेजी गई हैं। डिपो से यात्रियों के लिए बसों का संचालन सुचारु रखा गया है। अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं।
- जयबीर हुड्डा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें