फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन-देन में तकरार, भाजपा विधायक सिरसा के बहनोई की गोली मारकर हत्या

Mon, 26 Aug 2019 11:14 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक रविजोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उधार के पांच लाख रुपये के लेन-देन को लेकर शनिवार रात हिसार रोड दिल्ली पुल पर दो दोस्तों में हुई तकरार के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रविजोत दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा का बहनोई था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली: कुपोषण से बच्ची की मौत पर पिता और दादी को छह माह कैद

पुलिस को दी शिकायत में अलीपुर टीटूखेड़ा गांव निवासी मृतक के बड़े भाई सरबपाल ने बताया कि रविजोत सेखों ने अपने दोस्त शाहपुर बेगू निवासी अमरीक सिंह सिंधू को पांच लाख रुपये उधार दे रखे थे।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों एक दोस्त की पार्टी से लौट रहे थे। रात 10 बजे दिल्ली पुल पर दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ा तो अमरीक ने रविजोत पर फायर कर दिया। गोली उसके कूल्हे में लगी।

रविजोत ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उसे सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। ज्यादा खून बहने के कारण उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन एसएचओ अमित बैनीवाल ने मौके का मुआयना किया और ढाणियों में आरोपी पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया। फिलहाल आरोपी फरार है। रविजोत की मौत की खबर सुनकर मनजिंद्र सिंह सिरसा भी गांव में पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें