सुनारिया कलां निवासी भोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई कृष्ण (26) किसी काम से 24 अगस्त को आईडीसी एरिया गए थे और फिर वहां से हिसार बाईपास होते हुए घर के लिए जा रहे थे। जब वह हिसार बाईपास पर पहुंचे तो कैंटर चालक नेे उन्हें टक्कर मार दी।
रोहतक में हिसार बाईपास के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सुनारिया कलां निवासी भोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई कृष्ण (26) किसी काम से 24 अगस्त को आईडीसी एरिया गए थे और फिर वहां से हिसार बाईपास होते हुए घर के लिए जा रहे थे। जब वह हिसार बाईपास पर पहुंचे तो सामने से तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा उसका भाई कृष्ण बुरी तरह घायल हो गया। घायल होने पर भाई को पीजीआई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कराया है।