फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक से 4.39 लाख लूट का षड्यंत्र रचने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हुमायूंपुर गांव में गाड़ी चालक आकाश से 4,39,285 रुपये की लूट का षडयंत्र रचने के आरोपी सोनीपत जिले के मुरथल निवासी अंकित को पुलिस ने 10 मई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि शिकायत के अनुसार 1 मई को हिसार बाईपास निवासी आकाश अपनी गाड़ी (टेम्पो) में माल लोड कर सोनीपत गए थे। यहां अलग-अलग स्थानों पर माल उतार दिया और माल की कुल पेमेंट 4,39,285 रुपये लेकर वापस रोहतक आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह शाम करीब 4:30 बजे हुमायूंपुर के पास पहुंचे तो बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आए। आकाश की टेम्पो के आगे बाइक अड़ा दी और मारपीट कर आंखों में मिर्ची डालकर 4,39,285 रुपये लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने एफआई दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें