फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय को सार्थक बनाएं : पं. सतनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। राधा कृष्ण प्राचीन मंदिर के पुजारी पं. सतनारायण शांडिल्य ने कहा कि समय का दुरुपयोग जीवन को अनुपयोगी बना देता है। मनुष्य को समय केवल काटना नहीं, बल्कि हर पल को सार्थक बनाकर जीना सीखना चाहिए। समय का सदुपयोग ही जीवन को उन्नति और उत्थान की ओर ले जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय काटने का अर्थ उसका दुरुपयोग है, जबकि समय को जीने का अर्थ प्रत्येक क्षण का सदुपयोग है। संस्कृत की उक्ति कालो न यातो वयमेव याता का भाव है कि समय नहीं गुजरता, बल्कि हम स्वयं गुजर रहे हैं। इसलिए जीवन का महत्व समझते हुए हर पल का उपयोग करना आवश्यक है। जो व्यक्ति पुरुषार्थ छोड़कर केवल प्रारब्ध के भरोसे बैठा रहता है, वह समय व्यतीत करता है, जीवन को सार्थक नहीं बनाता। सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कर्म, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें