रोहतक। रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग और अव्यवस्था से यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग होने के बावजूद दोपहिया और चार पहिया वाहन सीधे प्लेटफॉर्म के मेन गेट के सामने खड़े कर रहे हैं।
स्टेशन के मेन गेट पर वाहनों के जमावड़े से यात्रियों, बुजुर्गों व दिव्यांगों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं मालगोदाम रोड पर भी हर समय अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति बनी रहती है। दैनिक यात्री एवं जनता कॉलोनी निवासी प्रवीन का कहना है कि वैध पार्किंग होने के बावजूद राहगीर वाहन गेट के सामने खड़े करते हैं।
विज्ञापन
कई बार कुछ युवक सुबह वाहन को लगाते हैं और शाम को उठाकर ले जाते हैं। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल ने अवस्था का कारण अभी स्टेशन निर्माण बताया है। उनका कहना है कि पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही अवैध पार्किंग हटाने को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी।
-
वर्जन
अभी स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। राहगीर कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं। जीआरपी और आरपीएफ के कर्मी वाहन चालकों को पेड पार्किंग के लिए यात्रियों को समझा रहे हैं। मुख्य गेट के निकट बैरिकेड फाटक तैयार करने का भी प्रस्ताव है।
- रूपचंद मीणा, थाना प्रभारी आरपीएफ