फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। नेशनल हाईवे 152 डी पर बैंसी टोल के पास रविवार सुबह करीब छह बजे लुधियाना से ट्रक में माल भरकर भोपाल जा रहे ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गांव पाथा खेड़ा निवासी रवि (34) की मौत हो गई।
बड़े भाई दलीप ने लाखनमाजरा थाना पुलिस दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके छोटे भाई रवि (34) करीब छह साल से ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट लुधियाना में चालक थे। रविवार करीब छह बजे फोन आया कि रवि की गाड़ी काे रोहतक में नेशनल हाईवे 152 डी पर दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी है। वे सोमवार को पीजीआई पहुंचे जहां गंभीर रूप से घायल रवि की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झपकी आने से कैंटर से टकराई बरातियों की कार, एक की मौत दो घायल
बोहर गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर फरीदाबाद से जींद लौट रहे बरातियों की कार रविवार रात को सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें बिहार के पटना निवासी शुभम की मौत हो गई जबकि उनके साथी आशीष व शिवम घायल हो गए। आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। आईएमटी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें