फोटो : सोनीपत में महाराजा अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते विधायक निखिल मदान व पंजाबी
सोनीपत। सोनीपत। महाराजा अरूट जयंती के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-27 पुलिस थाने के पास स्थित अरूट चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक निखिल मदान ने महाराजा अरूट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके मेयर कार्यकाल में अरूट चौक का निर्माण कराया गया था और निजी कोष से प्रतिमा स्थापित करवाई गई थी।
विधायक ने महाराजा अरूट को न्यायप्रिय शासक बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कृष्णा सेवा समिति सोसाइटी की ओर से जूस और कुल्फी का प्रसाद वितरित किया गया। पंजाबी गौरव संघ की ओर से सुभाष चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र मदान, राजेंद्र चांदना, राजकुमार मदान, पवन तनेजा, मोहन सिंह मनोचा, मोहन टुटेजा, राकेश चोपड़ा और पवन बत्रा मौजूद रहे। संवाद