फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौकीदार सम्मेलन आयोजित कराने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। ग्रामीण चौकीदार संगठन की ओर से शनिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे चौकीदार प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद संगठन ने विधायक के भाई वीरेंद्र कादियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 18 हजार रुपये करने, सेवा आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष करने, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली आर्थिक सहायता दो लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और ईएसआई सुविधा लागू करने की मांग की गई।
संगठन ने वर्ष 2018 की तर्ज पर राज्य स्तरीय भव्य चौकीदार सम्मेलन आयोजित कराने की भी मांग उठाई। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट रहकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान राजेश चौकीदार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें