सोनीपत। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से चलाए जा रहे अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत 16 जुलाई से 19 जुलाई तक जादूगर सम्राट शंकर (सीनियर/जूनियर) और उनकी टीम रंगारंग इंद्रजाल शो प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम जीवीएम कन्या महाविद्यालय मुरथल रोड के सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि प्रतिदिन दो शो होंगे। पहला शो दोपहर एक बजे और दूसरा शो शाम सात बजे शुरू होगा। सभी दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। जादूगर सम्राट शंकर अपनी अनूठी जादू कला और आकर्षक प्रस्तुतियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। संवाद