ये घटना मंगलवार देर शाम की है। चार साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर रो रही थी, तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और बच्ची को थप्पड़ मारा, फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक की संजय कॉलोनी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक पिता ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को पहले थप्पड़ मारे और फिर उठाकर सड़क पर पटक दिया। यह पूरी घटना पड़ोस के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
ये घटना मंगलवार देर शाम की है। चार साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर रो रही थी, तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और बच्ची को थप्पड़ मारा, फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। गनिमत रही की बच्ची की मां और परिवार के बाकी लोग तुरंत वहां पहुंच गए और उसे पिता के चंगूल से छुड़ा लिया। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।
सिटी थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी 20 साल से संजय कॉलोनी में रह रहा है जबकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है।