डोभ गांव में मगन आत्महत्या मामले में पुलिस को दिव्या और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, दोनों एक साथ ही भागे हुए हैं और उनके ठिकानों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। मगन की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक के मोबाइल फोन 23 जून को एक ही लोकेशन पर ओपन हुए और फिर कुछ सेकेंड बाद वहीं पर बंद हो गए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
18 जून को मगन ने किया था सुसाइड
18 जून को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर डोभ गांव के मगन ने आत्महत्या कर ली थी। मगन के पिता रणवीर ने पुत्रवधू दिव्या और उसके प्रेमी व मुंबई पुलिस के सिपाही दीपक के खिलाफ केस दर्ज कराया था।थाना बहु अकबरपुर की 6 सदस्यीय टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। दिव्या के फ्लैट और दीपक के घर समेत उन दोनों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।