फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगन सुसाइड केस : दिव्या कोर्ट में पेश, अब 20 नवंबर को होगी एएसजे की अदालत में सुनवाई

विज्ञापन
3-दिव्या।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डोभ गांव के मगन सुहाग आत्महत्या केस में वीरवार को आरोपी पत्नी दिव्या अदालत में पेश हुई। अब इस मामले में कोर्ट में 20 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। वहीं, जांच अधिकारी दूसरे आरोपी दीपक के खिलाफ आरोप पत्र पेश नहीं कर सका। इसके लिए कोर्ट से और समय मांगा। अदालत ने 20 नवंबर तक आरोप पत्र दाखिल करने का समय दे दिया है।
18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था लेकिन दीपक के खिलाफ अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सका है।
सेशन जज शैलेंद्र सिंह की अदालत ने पिछली सुनवाई पर जांच अधिकारी से कहा था कि जल्दी दीपक के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बावजूद जांच अधिकारी वीरवार को आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सके।
विज्ञापन

अकेली अदालत में पहुंची दिव्या, ढककर रखा था चेहरा
एसएजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में सुबह दिव्या पेश हुई। उसके साथ अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। उसने मुंह ढका हुआ था। दोपहर को सुनवाई के बाद दिव्या अकेली ही स्कूटी पर बैठकर चली गई।

3-दिव्या।

3-दिव्या।

3-दिव्या।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें