फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक नवंबर से उठेंगे देव, शादी सीजन पर बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नवंबर में शादियोंं का मुहूर्त शुरू होते ही घरों में शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। इस बार 1 नवंबर से देव उठेंगे। अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसे शुभ मुहूर्त मानते हुए लोगों ने अभी से शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते शहर के किला रोड, रेलवे रोड, ज्वेलर्स मार्केट, माॅडल टाउन मार्केट में बड़ी संख्या में वीरवार को ग्राहक पहुंचे और खूब खरीदारी की।
त्योहारी सीजन खत्म होते ही शादी का सीजन शुरू गया है। हालांकि, देवउठनी एकादशी 1 नवंबर हो रहेगी लेकिन बाजारों में अभी से भीड़ देखने को मिल रही हैं। देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। ऐसे में अभी से लोगाें ने शादी समारोह के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बर्तन, कपड़े, ज्वेलरी की दुकानों पर वीरवार को काफी भीड़ देखने काे मिली।
विज्ञापन

-
ब्यूटी पार्लर पर हो रही एडवांस बुकिंग
पार्लर संचालिका प्रिया ने बताया कि शादी सीजन शुरू होने से पहले ही महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग करवा ली। देवउठनी एकादशी का शादी का सबसे बड़ा शुभ दिन माना जाता है। इस दिन हमारे पास चार ब्राइडल बुकिंग एडवांस में हैं। ब्राइडल का शुरुआती पैकेज 12,000 से शुरू होता है और 35,000 रुपये तक है। गाड़ियों की बुकिंग तो पहले ही हो गई है।
-
हैंडमेड नेकलेस की मांग
कड़े विक्रेता शीनू ने बताया कि हमारे पास सभी प्रकार के ब्राइडल कड़े हैं, जैसे जरकन, सीप, लाख, अमेरिकन डायमंड पर लड़कियां अमेरिकन डायमंड के कड़े ज्यादा पसंद कर रही हैं और नेकलेस में अबकी बार हैंडमेड की ज्यादा डिमांड हैं। इनका रेट ही 7000 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

-
लाल रंग के लहंगे ज्यादा पसंद

लहंगा विक्रेता दीपक ने बताया कि जिन लड़कियों की शादी होनी है, वो लाल रंग के लहंगे काे ज्यादा पसंद कर रही हैं। ग्राहक सब अपनी पसंद और बजट के हिसाब से लहंगे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें