फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magan Suicide Case: पुलिस टीम के हाथ अब भी खाली, आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी से मिले परिजन, मिला आश्वासन

Mon, 30 Jun 2025 02:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

मगन सुसाइड मामले में परिजनों ने एसपी से मुलाकात की है। मगन ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ान से तंग आकर 18 जून को सुसाइड किया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोभ गांव के मगन उर्फ अजय आत्महत्या प्रकरण में सोमवार को मगन के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उन्होंने मगन की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी नहीं बताया कि 6 सदस्ययी टीम महाराष्ट्र में गई हुई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मगन के पिता रणवीर ने बताया कि उनके बेटे ने 18 जून को फंदा लगाकर जान दी थी और एक वीडियो बनाकर पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि उनकी टीम महाराष्ट्र के मुंबई में चार दिन से गई हुई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर रोहतक लाया जाएगा। बता दें कि मगन और दिव्या की दोस्ती सोशल मीडिया पर साल 2020 में हुई थी। इनकी करीब तीन माह तक बात चली। इसके बाद दोनों ने शादी की बात की तो दिव्या ने मगन से जमीन के बारे में पूछा। उसकी जमीन के खाता संख्या से जांच भी की। जब उसे लगा कि करीब 17 करोड़ की जमीन मगन के पास है तो उसने शादी की बात बढ़ाई। करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए ही दिव्या ने पति पर पिता रणवीर को मारने का दबाव बनाया था। उसने जमीन के रुपये लेकर अहमदाबाद में शिफ्ट होने की योजना बनाई थी, लेकिन मगन ने 18 जून को पिता को मारने के बजाय खुद पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

दिव्या ने ससुराल पक्ष से की थी जमीन बेचने की बात 

दिव्या और मगन शादी करने के बाद दिल्ली में रहे और फिर 2021 में डोभ गांव आ गए। वहां पर प्रेम विवाह से परिजन खुश नहीं थे, लेकिन बेटे की बात मानकर उसे स्वीकार कर लिया। शादी के 10 दिन बाद ही दिव्या ने परिवार के सभी लोगों को बैठाया। इसके बाद कहा कि गांव की जमीन को बेच देते हैं। अहमदाबाद में जमीन खरीद लेते हैं। वह होटल में नौकरी करेगी तो उसे भी आसानी हो जाएगी, लेकिन मगन और परिवार के लोगों ने जमीन बेचकर अहमदाबाद जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिव्या ने डोभ गांव में रहने से इनकार कर दिया था। उसने रोहतक शहर में रहने की जिद की तो मगन उसे लेकर शहर में रहने लगा था।

ये भी पढ़ें: सीवन में हादसा: धान लगाने जा रही थी महिलाएं, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दस महिलाएं घायल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें