फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनी मधु

Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
राेहतक। मणिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को एमडीयू का मैच कैल्सिट यूनिवर्सिटी से हुआ। इस मैच से पहले एमडीयू ने तीन लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

एमडीयू की महिला टीम ने अपना क्वाटर फाइनल मैच जीत कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर एमडीयू ने बैटिंग करने का फैसला लिया और 24.2 ओवर में 100 रन बनाए। जिसमें नेहा ने 36 गेंद में 26 रन ओर प्रिया ने 25 गेंद 17 रन का महत्वपूर्ण रन का योगदान दिया। एमडीयू ने कैल्सिट यूनिवर्सिटी की टीम को 23 ओवर में मात्र 68 रन पर ऑल आउट करके मैच जीता। एमडीयू की मधु ने 5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। ज्ञान भारती ने 5 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने कोच मुकेश गोयल और सहायक अंकुर व सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें