26सीटीके16... नेकीराम कॉलेज में एनसीसी कैडेट को नशे की रोकथाम को लेकर जागरूक करते एएनसी इंचार्ज
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस व नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को पंडित नेकीराम कॉलेज मे फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन के कैडेर्स को नशे के प्रति जागरूक किया। नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और हमेशा इससे दूर रहने के लिए युवाओं से अपील की।
प्रभारी एएनसी इंचार्ज पीएसआई मनोज ने कहा कि नशे की गिरफ्त में 40 से कम उम्र के युवा तेजी से आ रहे हैं। वे नशीली दवाई और पदार्थों का सेवन करते हैं। नशे की लत के कारण न सिर्फ एक युवा बल्कि उसका पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला बना देता है। नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर करता है और युवाओं को अपराध की ओर बढ़ाता है। वहीं, जिला पुलिस टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताया गया। युवाओं को तंबाकू, शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणाम की जानकारी भी दी।