फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइकिल रैली निकाल नशा न करने का दिया संदेश

विज्ञापन
26सीटीके12... जाट भवन से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सुनों नहरों की पुकार मिशन क
विज्ञापन
रोहतक। बुधवार को जाट भवन से दिल्ली रोड तक नशे को ना समिति ने साइकिल रैली निकाली। इसमें नशा न करने का संदेश दिया गया। रैली का मार्गदर्शन प्रधान स्वीटी मलिक ने किया। सुनो नहरों की पुकार के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन्होंने कहा समाज व देश की सबसे बड़ी ताकत युवा होता है, जो लगातार नशे के गिरफ्त में जा रहा है। नशे की वजह से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। गांव खरावड़ में दादा चमन ऋषि खेल स्टेडियम में बच्चों को नशा न करने के लिए शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर युवा देव शर्मा ने कहा विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य स्थानों पर नशा करने वाले युवाओं की तादाद बढ़ती जा रही है। इस यात्रा के दौरान मास्टर राज प्रकाश धनखड़, दीपक छारा, अजमेर रूड़की और रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें