27सीटीके15...राजकीय महाविद्यालय सांपला में आयोजित कानूनी साक्षरता मिशन के दौरान विद्यार्थीयों क
रोहतक। राजकीय महाविद्यालय सांपला में शनिवार को विद्यार्थी कानूनी साक्षरता मिशन 2023-24 के तहत विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि एक कानूनी रूप से जागरूक विद्यार्थी जिंदगी में सफलता की मंजिलें पा सकता है। डॉ. रोशन लाल रोहिला ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस दौरान जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भाषण में एलएन हिंदू कॉलेज की लगन, कविता पाठ में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के अनुराग, निबंध लेखन में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की यशिका, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय से विशाल, स्लोगन राइटिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय से पूजा, वाद-विवाद में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के निकुंज व मनदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्किट में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय प्रथम रहा। मंच संचालन डॉ. दीपक लठवाल व डॉ. निधि ने किया। इस मौके पर डॉ. अंकिता, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।