फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार सीटों पर खिला कमल, गन्नौर में छाए कादियान तो हाथ को मिला बरोदा का साथ

Tue, 08 Oct 2024 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव में हुड्डा के गढ़ में इस बार कमल का जलवा दिखाई दिया। छह विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा काबिज हो गई। चौंकाने वाले परिणाम देकर जिले में पहली बार भाजपा ने इतिहास रच दिया है। वहीं गन्नौर में भाजपा से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय देवेंद्र कादियान पूरी तरह छाए रहे। देवेंद्र ने सोनीपत की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज बरोदा सीट पर जीत दर्ज कर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

सोनीपत की छह सीटों पर हुए चुनाव में गन्नौर सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए निर्दलीय देवेंद्र कादियान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज कर डाली। उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने चुनाव लड़ा। साथ ही यहां पर पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक भाजपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में थे। देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले की सबसे बड़ी 35209 वोट से कुलदीप शर्मा पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है। वहीं सोनीपत में भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ रहे निखिल मदान ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक सुरेंद्र पंवार को 29627 वोट से हरा डाला। राई सीट पर पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने भाजपा की टिकट पर लड़ते हुए कांग्रेस के युवा जयभगवान आंतिल को 4673 वोट से मात दी। गोहाना में भी भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने इतिहास बनाया है। उन्होंने चार बार विधायक रहे जगबीर मलिक को 10429 वोट से हराने के साथ ही गोहाना में पहली बार भाजपा का खाता खोला है।

खरखौदा से पवन खरखौदा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने यहां पहली बार भाजपा का खाता खोलते हुए हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को चौधी जीत दर्ज करने से रोक दिया। उन्होंने जयवीर को 5635 वोट से हराया।
विज्ञापन


बरोदा में कांग्रेस के इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ही लाज रख सके। उनकी टक्कर कांग्रेस के बागी डॉ. कपूर सिंह नरवाल से हुई। निर्दलीय मैदान में उतरे कपूर सिंह नरवाल उनसे 5642 वोटों से हार गए। कांग्रेस सोनीपत जिले में सिर्फ यही सीट बचा सकी।
विज्ञापन




इस प्रकार रहे अलग-अलग सीटों पर आंकड़े
गन्नौर विधानसभा सीट

पार्टी प्रत्याशी वोट मिले
निर्दलीय : देवेंद्र कादियान, 77248

कांग्रेस : कुलदीप शर्मा, 42039

निर्दलीय देवेंद्र कादियान की जीत का अंतर : 35209

-

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र सीट

पार्टी प्रत्याशी वोट मिले
भाजपा : निखिल मदान, 84827

कांग्रेस : सुरेंद्र पंवार, 55200

भाजपा की जीत का अंतर : 29627

__
राई विधानसभा क्षेत्र सीट

पार्टी प्रत्याशी वोट मिले
भाजपा : कृष्णा गहलावत, 64614

कांग्रेस : जयभगवान आंतिल, 59941

भाजपा की जीत का अंतर : 4673

____


खरखौदा विधानसभा क्षेत्र सीट

पार्टी प्रत्याशी वोट मिले
भाजपा : पवन खरखौदा, 58084

कांग्रेस : जयवीर सिंह, 52449

भाजपा की जीत का अंतर : 5635

________


गोहाना विधानसभा क्षेत्र सीट

पार्टी प्रत्याशी वोट मिले
भाजपा : डॉ. अरविंद शर्मा, 57055

कांग्रेस : जगबीर मलिक, 46626

भाजपा की जीत का अंतर : 10429




बरोदा विधानसभा क्षेत्र सीट

कांग्रेस : इंदुराज नरवाल, 54462

निर्दलीय : कपूर सिंह नरवाल, 48820

कांग्रेस की जीत का अंतर : 5642
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें