फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने दूध एजेंसी संचालक की पत्नी से मारपीट कर 3.5 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
अमूल दूध एजेंसी पर हुई लूटपाट में घायल एजेंसी संचालक की पत्नी को अस्पताल में उपचार दिलाने आए परिज - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के राठधाना रोड स्थित बहुतकनीकी संस्थान के पास अमूल दूध एजेंसी संचालक की पत्नी के साथ मारपीट कर हथियारबंद बाइक सवार दो बदमाश करीब 3.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात को सुबह आठ बजे अंजाम दिया गया। घटना के समय एजेंसी संचालक दूध की सप्लाई देने गया था। घटना के दौरान महिला दुकानदार की एक युवक से झड़प भी हुई। महिला के बयान पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राठधना रोड निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसके पति कुशलवीर ने राठधना रोड पर पंवार डेयरी खोल रखी है। उनके पास अमूल दूध की एजेंसी भी है। सुमन ने बताया कि वह सुबह दुकान पर मौजूद थी। उनका पति कुशलवीर शहर में दूध की सप्लाई करने गया था। सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवक उनकी एजेंसी पर आए। युवकों ने उससे पनीर देेने को कहा। जब वह पनीर लेेने अंदर गईं तो इसी दौरान एक युवक ने उन्हें अंदर ही दबोच लिया और हथियार दिखाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में उसका साथी गल्ले के पास रखा करीब सवा तीन लाख रुपये की नकदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। बाद में उसका साथी भी भाग गया। मामले की सूचना के बाद महिला का पति एजेंसी पर पहुंचा और उसे परिजनों के साथ सामान्य अस्पताल में भेजकर उपचार कराया। मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद सुमन के बयान पर लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
आरोपी के साथ महिला की हुई झड़प
महिला से मारपीट कर उसका साथी भागने लगा तो महिला ने उसका पीछा कर शोर मचा दिया। उस युवक के साथ महिला की झड़प भी हुई। महिला ने चोटिल होने के बाद भी हथियार बंद युवक से हाथापाई की, लेकिन वह बाद में वहां से निकल गया।
विज्ञापन

दुकान में रखा था दो दिन का कैश
कुशलवीर ने बताया कि उनकी दुकान में दो दिन का कैश रखा था। कुशलवीर ने बताया कि रविवार को करीब ढाई लाख रुपये कैश आया था। रविवार को वह कैश जमा नहीं करा सके। साथ ही सोमवार सुबह का भी कैश था। पूरा कैश बदमाश लूट ले गए।
बदमाशों का जल्द पता लगाया जाएगा
दूध एजेंसी संचालक की पत्नी ने लूटपाट और मारपीट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें